
Pardarshi Vikas News Banda
अलीगंज स्थित रामलीला मैदान में भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विधानसभा सम्मेलन, दीवार लेखन, हस्ताक्षर अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को समान अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत आधार प्रदान करेगा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं की संसद और विधानसभा में भागीदारी बढ़ेगी। जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा महिलाओं को अवसर और नेतृत्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में महिलाओं ने दीवार लेखन, हस्ताक्षर अभियान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समर्थन जताया। इस दौरान पदयात्रा भी निकाली गई और लोगों से अधिनियम के समर्थन की अपील की गई।