news-details

नाराज किशोरी एक घंटे में सकुशल बरामद

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन  मुस्कान” के क्रम में आज थाना मटौंध पुलिस द्वारा घर से नाराज़ होकर गई 15 वर्षीय किशोरी का पता लगाकर उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि आज रात्रि थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम त्रिवेणी निवासी राकेश ने डायल-112 पर सूचना दी कि उनकी 15 वर्षीय बहन मामूली विवाद होने के कारण नाराज़ होकर घर से कहीं चली गई है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस द्वारा किशोरी की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित करते हुए आस-पास के लोगों से पूछताछ करते हुए तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच करते हुए किशोरी को घर से कुछ दूरी पर 01 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए ह्रदय से धन्यवाद किया।