news-details

नामांकन में लापरवाही पर बीईओ पर कार्रवाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन में खराब प्रगति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने की। बैठक में आपरेशन कायाकल्प, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं और ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की गई। टाउन बांदा, कमासिन और बिसंडा ब्लॉकों में नामांकन की स्थिति खराब पाए जाने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर कार्यों में सुधार लाने और विद्यालयों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।