
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीडीए गठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान सपा समर्थित महिला सांसद कृष्णा पटेल के साथ कथित अभद्रता का दावा किया जा रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है और लोग जनप्रतिनिधियों की गरिमा व महिलाओं के सम्मान को लेकर सवाल उठा रहे हैं।हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। न ही यह स्पष्ट है कि वीडियो कब और किस कार्यक्रम का है। मामले में अब तक संबंधित सांसद, विधायक या किसी राजनीतिक दल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।