
पारदर्शी विकास न्यूज़ पैलानी/बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा गांव निवासी देवी दिन पुत्र बदलू निषाद रोज की तरह बीती रात 9 बजे मछली का शिकार करने के नदी किनारे अमलोर क्योटरा घाट पर गया हुआ था और अपनी डोंगिया छोटी नाव पर सवार होकर बैठा था पास ही कुछ बारी लगाने वाले लोगों ने देखा तो उसे बुलाया परंतु वह नाव छोड़कर नहीं आया थोड़ी देर के पश्चात तेज आंधी और तूफान के चलते उसकी डोंगिया पानी में डूब गई इधर सुबह जब वह घर नहीं सलौटा तो परिजनों को चिंता हुई और वह पता लगाते हुए के नदी किनारे पहुंचे जहां कुछ दूर में बारी लगाने वाले लोगों से बातचीत करते हुए पहुंचे जहां देखा कि उसका एक जूता कपड़े तथा टॉर्च नदी किनारे पड़े हैं जिससे डूबने का अनुमान लगाया गया और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन करने के चार घंटे बाद देवी दिन का शव ढूंढ निकाला और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी मृतक देवी दिन के दो लड़के अशोक एवं रजनीश तथा दो लड़की गुड़िया और सुधा है इस घटना से मृतक की पत्नी प्रेमा करो रो कर बुरा हाल है।