news-details

मंदिर परिसर में शराब पीने का विरोध पड़ा भारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ पैलानी/बांदा। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा गांव में मंदिर परिसर में शराब पीने का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित बाबा भोलानाथ ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।शिकायत के अनुसार, 14 जून की रात मंदिर परिसर में कुछ लोग शराब पी रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित ने ओमप्रकाश सिंह और राजू निगम समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।