
pardarshi vikas news banda
जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय सर्वे कराकर शत-प्रतिशत मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।करीब तीन दर्जन गांवों के किसानों ने फसल बर्बादी की शिकायत की थी। इसके बाद रविवार को मंत्री के कैंप कार्यालय पर लगभग 50 किसान पहुंचे और अपनी समस्याएं बताईं। किसानों ने बताया कि तैयार फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं।मंत्री ने तुरंत जिलाधिकारी से संपर्क कर नुकसान का आकलन कर शीघ्र राहत वितरण के निर्देश दिए। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद रहे।