
पारदर्शी विकास न्यूज़ कमासिन बांदा
कस्बा के हरकिशन बाबा के समीप मानवाधिकार फोरम संगठन ने शिविर लगाकर राहगीरों को तेज धूप भीषण गर्मी से बचाव हेतु शीतल शरबत का वितरण किया इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी मुख्य अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर संगठन द्वारा सम्मानित किया गया इसी क्रम में फोरम ने दिव्यांगों विधवाओं वृद्ध लोगों को संगठन की ओर से निशुल्क उपकरण देने की भी घोषणा की गई/ शरबत वितरण शिविर में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष आरके प्रजापति प्रदेश प्रभारी गौकर्ण प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष रामपाल प्रजापति विधिक सलाहकार रमाशंकर सोनी मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न सिंह मंडल प्रभारी राजू चौरसिया महिला मंडल प्रभारी पल्लवी गौतम सहित डॉक्टर राजन शुक्ला राजन गोस्वामी दीपक गुप्ता अवधेश नामदेव नंदू सविता हरीशंकर गुप्ता मनीष रूपौलिया मानवाधिकार फोरम संगठन के पदाधिकारी शरबत वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।