news-details

मोहर्रम की नवमी को आलाव कूदकर किया मातम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बाँदा।  मोहर्रम की नवमी की रात बबेरू कस्बे के विभिन्न इमामबाड़ों में अकीदतमंदों ने आलाव के अंगारों पर मातम किया और ताजियों का जुलूस निकाला। दसवीं मोहर्रम पर अतर्रा रोड से जुलूस शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ बड़े इमामबाड़े पहुंचा, जहां सभी ताजियों का मिलाप कराया गया। मातमी धुनों के बीच ढाल सवारियों और अकीदतमंदों ने पारंपरिक करतब भी प्रस्तुत किए।जुलूस में मुस्लिम समुदाय के साथ बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों की भागीदारी ने सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। विभिन्न स्थानों पर शरबत व ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए राजेंद्र सिंह राजावत, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार शर्मा सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।