
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मामूली विवाद में व्यक्ति के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से लाइसेंसी बंदूक से फायर कर चार लोगों को घायल करने वाले 02 वांछित अभियुक्तों (पिता-पुत्र) को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि 36 अक्टूबर 25 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पचनेही की रहने वाले महेश पुत्र बंशी ने थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी कि 24 अक्टूबर को गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों द्वारा उसके साथ लाठी-डंडो से मारपीट की गई तथा लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नियत से उसके ऊपर कई बार फायर कर दिया जिससे उसके पिता व भाई को पैर में गोली लग गई साथ ही मोहल्ले के अन्य दो लोग भी घायल हो गए थे । जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज 25 जून 26 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को ग्राम पचनेही स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बन्दूक भी बरामद किया गया है । दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय भेजा गया । साथ अभियुक्त के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु सम्बन्धित विभाग को भी रिपोर्ट प्रेषित किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों में बिंदादीन पुत्र शिवदर्शन निवासी पचनेही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा व पिंटू उर्फ जय पुत्र बिंदादीन निवासी पचनेही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा शामिल हैं।