news-details

कर्वी में महिला आरक्षण को लेकर भाजपाइयों का धरना

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बाँदा/बबेरू
महिला आरक्षण को लेकर कर्वी विधानसभा की महिलाओं ने सांसद आवास के पास दिया एक दिवसीय धरना, जवाब में दोनों तरफ से हुई नारेबाजी  बबेरू कस्बे के बांदा रोड सांसद आवास के पास मंगलवार की दोपहर महिला आरक्षण को लेकर दूसरे दिन कर्वी विधानसभा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी व पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के नेतृत्व में बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी के आवास के सामने धरना दिया। महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस व समाजवादी पार्टी सहित तमाम दलों के विरोध में प्रदर्शन किया। और जमकर नारेबाजी किया, वही बताया कि की महिलाओं को 33% आरक्षण सपा कांग्रेस पार्टी के द्वारा बिल पास नहीं होने दिया, जिससे महिलाओं में आक्रोश है। वही धरना देने के बाद महिला मोर्चा व भाजपा के नेताओं ने फिर सांसद कृष्णा देवी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांसद आवास पर घुसने का प्रयास किया जिसमें सांसद आवास पर पहले से बैठे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जवाब में नारेबाजी करते हुए भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया बेरी गेटिंग के दोनों तरफ भाजपा व सपा के नेताओं की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन हुआ, पुलिस ने हालत को काबू करने के लिए पहले से ही मौजूद रही, और सांसद आवास से भाजपाइयों को हटाया, बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी ने बताया कि हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन जो 33% आरक्षण महिलाओं के लिए 2023 में बिल पास हुआ था उसमें अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग सभी महिलाओं को भागीदारी मिले हम यह चाहते हैं लेकिन यह भाजपा सरकार काम नहीं करना चाह रही, हम तो कहते हैं कि 33% महिलाओं को आरक्षण दिया जाए लेकिन उसमें अल्पसंख्यक अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को भी भागीदारी मिले, यह भाजपा के लोग सिर्फ नौटंकी करती है, यह महंगाई पर बात नहीं करेंगे, बेरोजगारी पर बात नहीं करेंगे, किसानों की बात नहीं करेंगे, चुनाव के समय ही यह झूठे लोग नौटंकी करते हैं। आने वाले 2027 के चुनाव में हम इनको मुंहतोड़ जवाब देंगे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे.