news-details

कलेक्ट्रेट में पत्रकारों के लिए सुविधाओं की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों के बैठने, वाहन खड़ा करने और पेयजल की व्यवस्था की मांग उठी है। समाजसेवी सुमित शुक्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी से पत्रकारों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की है।उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों के लिए बैठने और गर्मी से बचाव की समुचित व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में परिसर का बरगद का पेड़ ही पत्रकारों का सहारा बना हुआ है।सुमित शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सम्मानजनक सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि पत्रकार भीषण गर्मी में भी अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस संबंध में जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।