
pardarshi vikas news banda
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने सोमवार को कोतवाली देहात थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, शस्त्रागार और विभिन्न कक्षों का गहन निरीक्षण किया। अभिलेखों को अद्यावधिक और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए, वहीं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, अनुशासन और ड्यूटी पालन की समीक्षा भी की गई। उन्होंने कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील और सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। अपराध समीक्षा के दौरान वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण पर जोर दिया गया, ताकि आरोपियों को समय पर सजा मिल सके। निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की हैंडलिंग, रख-रखाव और साफ-सफाई की भी जांच की गई। साथ ही लंबित प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता से निपटाने और थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अंत में ग्राम चौकीदारों को कानून-व्यवस्था में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।