news-details

कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान न करने वाले अधिकारी नपेंगेः दिनेश प्रताप सिंह

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बाँदा । जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) का प्रथम बार जनपद आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत किया गया स इस अवसर पर आयोजित सांगठनात्मक बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश से उन्हें बाँदा जिले के अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराने एवं जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराने के लिए जिले का प्रभार सौंपा गया हैं जिसका वे पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करने का कार्य करेंगे स यदि कोई अधिकारी लापरवाही करता हैं तो उसे जिले से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा स उन्होंने कोर कमेटी का महत्त्व बताते हुए कहा कि इस कमेटी में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के मुख्य पदाधिकारी शामिल होंगे स  जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं की विकास सम्बन्धी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा स वे प्रत्येक माह जिले के विभागीय अधिकारीयों की समीक्षा बैठक लेंगे और यदि भाजपा के मण्डल स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराएँगे स यदि किसी भी अधिकारी की शिकायत मिलेगी तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।