
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के आवास पर केन बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के अनेक जनपदों से सक्रिय प्रबुद्ध जन शामिल हुए और केन बेतवा परियोजना से होने वाली हानियों के विषय में अपने विचार रखे। अनेक वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की, उन्होंने कहा कि विश्व में बांदा का तापमान 49 डिग्री से अधिक होने का मुख्य कारण पहाड़ों को नष्ट करना, बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई व नदियों में डैम बनाकर उसके जल प्रवाह को रोकना बतलाया, समूचे बुंदेलखंड की जनता से अनुरोध किया कि इस परियोजना के विरोध में सड़कों पर उतरें क्योंकि भविष्य में जल का भीषण संकट बांदा जिले में उत्पन्न हो जाएगा, वैसे भी बुंदेलखंड संभाग अति पिछड़ा है। इस अवसर पर 11 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया, सर्व सम्मति से डा. संजय द्विवेदी दनादन को जिला संयोजक मनोनीत किया गया।