news-details

केमिस्ट एसोसिएशन ने बांटा शरबत व शीतल जल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बाँदा भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बाँदा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, बाँदा द्वारा मंगलवार, 16 जून 2026 को शहर के जजी चौराहे पर जिलाधिकारी अमित आसेरी की प्रेरणा से स्थापित सेवा शिविर में शरबत एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों को शीतल पेय एवं पानी वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतन ओमर, महामंत्री अमित सेठ, चेयरमैन बाबूलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, संगठन मंत्री कुलदीप सेठ सहित शरद गुप्ता, सूरज गुप्ता, शिवम शुक्ला, रामजी गुप्ता, कृपा शंकर सेठ, प्रमोद ओमर तथा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।