
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। बिसंडा क्षेत्र में ओवरलोड बालू ट्रक से हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ग्राम घूरी और कोर्रही पहुंचा और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ओवरलोड बालू वाहनों के कारण क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों की जान जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों को न्याय और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।इस दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।