
Pardarshi Vikas News Banda
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. सोमेश त्रिपाठी ने एक टीवी चैनल के पत्रकार नरेंद्र सिंह थापा का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई जिंदगी दी। पत्रकार लंबे समय से प्रोस्टेट की गंभीर समस्या और संक्रमण से जूझ रहे थे, जिसके कारण उनका यूरिन पास होना बंद हो गया था। कई जगह इलाज कराने के बाद भी राहत न मिलने पर वे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जांच में पता चला कि प्रोस्टेट अत्यधिक बढ़ चुका है और संक्रमण फैल चुका है। डा. सोमेश ने लगभग डेढ़ घंटे चले जटिल ऑपरेशन में बढ़े हुए प्रोस्टेट को सफलतापूर्वक निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद पत्रकार पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्होंने डॉक्टर का आभार जताया। डॉक्टर ने बताया कि समय पर इलाज न होने पर किडनी फेल, ब्लैडर डैमेज और यहां तक कि कैंसर का खतरा भी हो सकता है। समय पर इलाज से मरीज की जान बचाई जा सकती है।