
पारदर्शी विकास न्यूज़
जसपुरा/बांदा। समाजवादी पार्टी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कस्बा जसपुरा स्थित केपी पैलेस में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय बूथों के सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेक्टरवार बूथों की समीक्षा कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता तिंदवारी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद ने की। इस दौरान जसपुरा ब्लॉक के सेक्टर-1 से सेक्टर-9 तक के सक्रिय बूथों का सत्यापन किया गया तथा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की जानकारी ली गई। पदाधिकारियों ने बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सफलता की आधारशिला है। आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। बैठक में विकांत सिंह यादव (प्रदेश सचिव, युवजन सभा), उदय प्रताप सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), रामसजीवन यादव (ब्लॉक अध्यक्ष) सहित जगदीश यादव, पंकज, नारायण यादव, रामप्रकाश, साबिर अली, मुन्नू यादव, रामकरन, अमर सिंह, सुरेंद्र यादव, शिवभूषण सिंह वैद्य, सभाजीत यादव, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले और रजनीश समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने तथा बूथ सत्यापन अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की रणनीति पर सहमति बनी।