
पारदर्शी विकास न्यूज़ कमासिन (बांदा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर क्षेत्र पंचायत सभागार में समेकित जनकल्याण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, आयुष्मान कार्ड, फसल बीमा और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।