news-details

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, पांच घायल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और सब्बल चले, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में रामकुमार वर्मा (70), अमरजीत (24), लक्ष्मी (60), अतुल कुमार (22) और रानी देवी (20) शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद रामकुमार, अतुल कुमार और रानी देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अमरजीत और लक्ष्मी का इलाज सीएचसी में जारी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कच्ची दीवार गिराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।