news-details

जमीन विवाद में जान से मारने की धमकी का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। अतर्रा क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर एक व्यक्ति की लाइसेंसी रायफल का लाइसेंस निरस्त किए जाने की मांग की है। महिला का आरोप है कि जमीन विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता मीरा देवी के अनुसार, 9 जून को वह अपनी भूमि पर पिलर लगवा रही थीं, तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और विवाद करने लगे। आरोप है कि एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई।मामले में अतर्रा थाने में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। महिला ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।