news-details

ज्वेलरी दुकान में भीषण आग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास विकास न्यूज़ कमासिन (बांदा)। कस्बे के रमा ज्वेलर्स में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी जलकर खाक हो गए।घटना सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि की है, जब दुकान मालिक वीरेंद्र कुमार सोनी उर्फ बच्चा परिवार सहित ऊपर के हिस्से में सो रहे थे। आग लगने पर उन्होंने छत से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 3-4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस हादसे में दुकान का पूरा सामान, नकदी और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।