news-details

इटावा में अवैध हथियार के साथ दो बाल अपचारी गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध 32 बोर रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है, जिसे बाद में सीज कर दिया गया।कोतवाली प्रभारी यशवन्त सिंह के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान दोनों किशोरों को हिरासत में लिया गया था। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल के दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार कहां से आया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड और संपर्कों की भी जांच की जा रही है।