
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बाँदा। बबेरू इंडियन बैंक मे हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद भंडारा का पहली बार आयोजन किया गया, जिसमे हजारों की संख्या मे लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया है। बबेरू कस्बे के तिंदवारी रोड स्थित इंडियन बैंक के समस्त स्टाप के द्वारा तीसरे मंगलवार को लेकर हनुमान जी की बड़े हर्षाेल्लास के साथ पहले पूजा अर्चना किया गया, उसके बाद पहली बार भंडारा का आयोजन बैंक परिसर मे कराया गया, जिसमे बैंक मे आये खाता धारक, ग्राहक,राहगीरो ने भंडारा स्थल पर पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया, इस मौके पर भंडारे में श्रमदान इंडियन बैंक के मुख्य प्रबंधक अजीत कुमार सहायक शाखा प्रबंधक सुधांशु पांडे, प्रबंधक क्षेत्रीय कृषि अधिकारी सुमित कुमार गुप्ता, सहायक प्रबंधक जयसिंह परिहार, आदित्य पांडे,नितिन कुमार, सचिन तोमर, मुख्य कैशियर महेंद्र कुमार, बैंक मित्र संतोष कुमार, सुजीत कुमार, सभाजीत मौर्य,राजेश गुप्ता, निदेशक एवं संचालक इंडियन सैनिक रिकवरी एजेंसी के द्वारा किया गया वही प्रबंधक क्षेत्रीय कृषि अधिकारी सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह 10 बजे से भंडारा की शुरुआत की गई है, और यह शाम 5 बजे तक चलाया गया है।