news-details

हज यात्रियों की ट्रेनिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda
 मोहल्ला छिपटहरी में मदीना सोसाइटी हज व उमरह की ओर से हज यात्रियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य ट्रेनर अल्हाज गुलाम मुस्तफा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से हज सफर, अरकान, फर्ज़, वाजिबात और एहराम की पाबंदियों की विस्तार से जानकारी दी। काबा शरीफ के मॉडल से तवाफ का रिहर्सल भी कराया गया। हाजियों को सऊदी अरब की गाइडलाइन, प्रतिबंधित सामान, लगेज नियम और हज सुविधा ऐप की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस वर्ष हज कमेटी स्मार्ट घड़ी भी दे रही है। बांदा से 26, चित्रकूट से 2 और 3 यात्री प्राइवेट ग्रुप से हज पर जाएंगे। 27 अप्रैल को 23 हाजियों की फ्लाइट लखनऊ से रवाना होगी।