
Pardarshi Vikas News Banda
हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, भारत सरकार द्वारा फ्लाइट का शेड्यूल पूर्व में घोषित कर चुकी है, मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ़ खांन (हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, भारत सरकार) ने बताया कि सभी उड़ान स्थलों से उड़ान शुरू है, जिस क्रम में आज 26 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों सहित बाँदा का पहला जत्था लखनऊ से मदीना के लिए फ्लाइट द्वारा रवाना हुआ, जिसमे बाँदा के अब्दुल हमीद और उनकी पत्नी, फारूक हसन और उनकी पत्नी मौजूद थी, कल 27 अप्रैल को बाँदा जनपद का दूसरा जत्था रवाना होगा, आज हज हॉउस, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के हज ट्रेनर व स्टॉफ भी मौजूद रहे, इसमें प्रमुख रूप से हाजी आरिफ़ खांन, सैयद मोहम्मद आकिब, साकेब आलम, जहांगीर मोहम्मद आदि मौजूद रहे, सभी हज यात्री उड़ान तिथि से 24 घंटे पूर्व निर्धारित उड़ान स्थल पर पहुँचकर अपनी स्मार्ट वॉच और ट्रैवल डॉक्यूमेंट ले रहें हैं, आज लखनऊ से छठी फ्लाइट रवाना हुई, प्रत्येक फ्लाइट में 430 हाजी यात्री शामिल है, अधिक जानकारी के लिए हाजी आरिफ खान मुख्य हज ट्रेनर (हज कमेटी ऑफ़ इंडिया) से 9919887150 में संपर्क करें।