news-details

हीट वेव को लेकर डीएम ने की बैठक

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा जनपद में बढते ताप के चलते ह्वीट वेब से बचाव हेतु जिलाधिकारी ने जनपद के समाज सेवियों, एन जी ओ, से बैठक कर ह्वीट वेब के प्रति तैयार रहने के लिए कहा। बांदा का ताप भारत ही नहीं बैश्विक तापन के शिखर में प्रतिस्थापित हो रहा जिसके चलते जिलाधिकारी महोदय, जिला प्रशासन जनपद में किसी भी प्रकार के प्रभावों से जनपद में  प्रकार की क्षति  जनहानि, पशु हानि, जीव, पशुओं की  क्षति को रोकने हेतु पूर्णतया समर्पित है इसी क्रम में आज जिलाधिकारी समाज सेवियों एव एन जी ओ से बैठक की। सभी से अपील किया कि सभी लोग युद्धस्तर पर लगकर जनपद वासियों एवं जीवों पशुओं के संरक्षण में अपना शत प्रतिशत योगदान दें।आज की मीटिंग में, अपर जिलाधिकारी वित्त,एवं राजस्व,कुमार धर्मेन्द्र डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्ला खान की उपस्थिति में समाज सेवियों सुनील सक्सेना रोटी बैंक, शोभाराम कश्यप, इं अरूणेश सिंह,, रोटी बैंक से रिजवान अली जी सहित दर्जनों समाज सेवी उपस्थिति रहे।