news-details

होमगार्ड परीक्षा को लेकर किया तिथि में बदलाव

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda
 नगर के अन्तर्गत भूरागढ़ इण्टेकवेल से सिविल लाइन जोन, कटरा जोन एवं खण्डेह इकाई की जल संधोन सयत्र 500 एम.एम. व्यास की एसी पाइप लाइन से इन्टरकनेक्शन का कार्य उप्र जल निगम (नगरीय), बांदा द्वारा रेलवे लाइन के नीचे 24 अप्रैल 26 किया जाना था, लेकिन होम गार्ड की परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करने में संशोधन करते हुए 28 अप्रैल 26 को इन्टरकनेक्शन का कार्य किया जायेगा, जिसके कारण 29 अप्रैल 26 को नगर/ग्रामीण क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रहेगी। (बांदा नगर के क्योटरा, इन्दिरा नगर, जरैली कोठी कटरा, बंगालीपुरा, सिविल लाइन, स्वराज कालोनी, शान्ति नगर, छावनी, बाकरगंज, बन्योटा आशिक भूरागढ़, नगर पंचायत मटौंध, ग्राम त्रिवेणी, अछरौड, उजरेहटा, मरौली आदि क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रहेगी। जिसकी सूचना उप्र जल निगम (नगरीय), बांदा अधिशाषी अभियन्ता द्वारा प्राप्त हुई है। अधिशाषी अभियंता इं.शिवराज वर्मा ने कहा कि पानी का अपव्यय न करें, घरों में स्टोर करके रख लें। आवश्यकता पड़ने पर टैंकर की मांग के लिए शैलेन्द्र कुमार, मो0नं0-7398252944 टैंकर इन्चार्ज, अभिलेश कुमार, अवर अभियन्ता (जल) मो0नं0-9415515338, मयंक कुमार, अवर अभियन्ता (जल) मो0नं0-9219939616 पर वार्ता कर प्राप्त कर सकते हैं। असुविधा के लिए खेद है।