
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू /बाँदा
बबेरू कस्बे के गौसिया जामा मस्जिद में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी मे ईद उल अजहा बकरीद की नमाज,शांति पूर्वक अदा की गई, बबेरू कस्बे के गौसिया जामा मस्जिद मे गुरुवार की सुबह ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्वक आधा की गई है, जिसमें मस्जिदों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा बकरीद की बधाई दिया है, वही मस्जिदों से बाहर सभासद रामकृपाल मौर्य,व्यापार संगठन के अध्यक्ष के के महंत, सपा नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी को गले मिलकर ईद उल अजहा बकरीद की बधाई दिया है।