
पारदर्शी विकास न्यूज़ नई दिल्ली। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के संस्थापक और ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा और समर्पण ही बाबू बालेश्वर लाल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की पहचान और स्वाभिमान की रक्षा के उद्देश्य से ही संगठन की स्थापना की गई थी और आज वही विचार संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन विस्तार और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए पूरी क्षमता से कार्य करने का आवाहन किया।बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान, उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी, कोषाध्यक्ष अतुल कपूर और प्रवक्ता नरेश सक्सेना सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, हरियाणा