news-details

ग्राम सिरसी में जलसे का हुआ आयोजन

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदाशनिवार को ग्राम सिरसी कलाँ में एक अजी़मुश्शान जलसा ए सीरतुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि व आलिही वसल्लम व ज़िक्रे शोहदा ए करबला का आयोजन किया गया। जिसमे हज़रत मौलाना सैय्यद आबिद रब्बानी ने फ़ज़ाइले अहले बैत पर उमदा गुफ़्तगू फ़रमाई। ह़ज़रत मौलाना सैय्यद वाजिद रब्बानी ने ज़िक्रे शोहदा ए करबला करते हुए कहा कि हज़रत अली अकबर की दर्दनाक शहादत बयान की। सय्यद नतहर रब्बानी ने अपने मख़्सूस अंदाज़ में खूबसूरत‌ नातो मनक़बत पेश किए। प्रोग्राम में आए सभी लोगों ने जलसे को खूब पसन्द किया। शोबा ए तबलीग और इत्तेहाद कमेटी  के लोगों ने जलसे को सजाया। जलसे के बाद अमीर शोबा ए तब्लीग़ मौलाना सय्यद आबिद रब्बानी की जानिब से ज़रूरतमंदों को को बैड शीट (चादरें) बाँटी गई। जलसे में खुसूसी तौर पर इसराईल भाई, शफ़ीक़, रफ़ीक़, तौफ़ीक़,हनीफ़ आदि शामिल रहे। जलसे में लगभग 150 लोगों  की शिरकत रही! गाँव व कमेटी के लोगों ने जलसे में आए हुए  सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।