
पारदर्शी विकास न्यूज़ कमासिन, बांदा।उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बबेरू तहसील इकाई के अध्यक्ष पद का निर्वाचन शनिवार को कमासिन ब्लॉक सभागार में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में दैनिक आज के संवाददाता नंदकिशोर वर्मा को सर्वसम्मति से बबेरू तहसील अध्यक्ष चुना गया।निर्वाचन मंडल अध्यक्ष यूनुस खान, पर्यवेक्षक राकेश सिंह कछवाह एवं जिला अध्यक्ष राहुल निगम की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।