
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू (बांदा)। मामूली विवाद में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाइयों को बबेरू पुलिस ने घटना के तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पड़री गांव निवासी चुन्ना उर्फ रामबहादुर की शिकायत पर राजेश और सुरेंद्र उर्फ चुनकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि दोनों ने विवाद के बाद उन पर तमंचे से फायरिंग की थी।पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपियों ने बचने के लिए हवाई फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपी राजेश और सुरेंद्र उर्फ चुनकू, दोनों पुत्र राजा निवासी पड़री गांव हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, मारपीट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।