
पारदर्शी विकास विकास न्यूज़ बांदा। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा नौतपा और भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल जल एवं छबील वितरण कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी की प्रेरणा से हुए इस आयोजन में राहगीरों को शरबत, पेठा, बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक वितरित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कैंप में करीब 5000 से अधिक लोगों को राहत सामग्री दी गई।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा कार्य लगातार जारी है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।