news-details

एक दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। को नाबार्ड द्वारा सहायतित जलागम विकास समिति चंदवारा के सदस्य एवं पदाधिकारी एवं किसानो के लिए एक ‌‌ दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आर सेठी बांदा में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय संदीप कुमार गौतम डीडीएम नाबार्ड बांदा एवं डॉक्टर शिवकुमार वैश्य मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं राजेंद्र कुमार डायरेक्टर त्ैम्ज्प् बांदा उपस्थित रहे सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डीडीएम नाबार्ड सर ने बैंकिंग प्रणाली को व्यवस्थित करते हुए मार्गदर्शन विस्तार से बताया एवं समझाया इसी प्रकार कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिवकुमार वैश्य ने अपने संबोधन के माध्यम से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पशुपालन को बढवा हेतु बहुत सी स्कीमों की चर्चा की एवं कार्यक्रम में उपस्थित राजेंद्र कुमार डायरेक्टर के द्वारा अपने संबोधन के माध्यम से त्ैम्ज्प् में बेरोजगार युवक,युवतियों के प्रशिक्षण में शामिल होने को मानक को बताया और उनसे कौन-कौन से प्रशिक्षण हमारे यहां होते हैं उनका संबोधन को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदुम द्विवेदी, सचिव रवि शंकर जी एवं उपासना जी ने उपस्थित किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई एवं कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव बी के त्रिपाठी ने किसानों को संबोधित करते हुए जलागम विकास समिति में चल रहे कार्यों को विस्तार से बताया दुग्ध कलेक्शन सेंटर खोलने के लिए प्रेरित किया गया।