news-details

डबल मर्डर के आरोपी के घर मुनादी, कुर्की की चेतावनी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। बबेरू कस्बे में मां और बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी राजकिशोर मिश्रा की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उसके घर पर कोर्ट का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। आरोपी संपत्ति विवाद में अपनी मां और छोटे भाई की हत्या के बाद से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर बबेरू पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश होने की चेतावनी दी।पुलिस के अनुसार, यदि आरोपी निर्धारित समय में कोर्ट में हाजिर नहीं होता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपी की तलाश लगातार जारी है।