
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुरारा, हमीरपुर। कस्बा कुरारा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें एपिसोड को भी लोगों ने सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर ने की।राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जाति और धर्म से ऊपर उठकर हर व्यक्ति को समान सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर ने कहा कि कुरारा में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं और कस्बे को आदर्श नगर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आशीष पालिवाल, जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
