
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. मंतशा क़ातिब को शिक्षा, साहित्य, सामाजिक सेवा और मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए फ़िलिस्तीन की इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर, आर्ट्स एंड साइंसेज़ ने सृजनात्मकता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया है।यह सम्मान यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. बस्साम ज़ब्लाह और महानिदेशक मार्सेला मेंडेस ज़बाला के नेतृत्व में प्रदान किया गया। डॉ. मंतशा ने कहा कि यह सम्मान उन्हें मानवता, विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और सर्वधर्म सद्भाव के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।डॉ. मंतशा अपनी संस्था के माध्यम से निःशुल्क शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों और संरक्षकों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।