
पारदर्शी विकास न्यूज़ नई दिल्ली
एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “100 आइकोनिक वूमेन ऑफ इंडिया अवॉर्ड” समारोह में देशभर की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. मेनका को एस्ट्रो होम्योपैथी में विशेष योगदान के लिए प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री Ritu Shivpuri रहीं, जिन्होंने विभिन्न राज्यों से आई महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और उपलब्धियों का उत्सव रहा, जिसमें चिकित्सा, शिक्षा, आईटी, कला, मीडिया, व्यवसाय और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।आयोजक तबस्सुम हक और सुबोध जैन ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंच महिलाओं की मेहनत और संघर्ष को राष्ट्रीय पहचान देने का प्रयास है। कार्यक्रम में देशभर से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे प्रेरणादायक बताया।