
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। लग्जरी गाड़ियों से घूमकर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का डीजल, अवैध तमंचा, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ है। सीओ सदर सौरभ सिंह के अनुसार तिंदवारी पुलिस गश्त के दौरान चेकिंग कर रही थी, तभी संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की गई। इस दौरान दो कारों से 6 जरीकेन में करीब 200 लीटर डीजल, पाइप, नकदी और नंबर प्लेट बरामद हुई।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर सस्ते दामों में बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।