
Pardarshi Vikas News Banda
जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने चकबन्दी अधिकारियों और सहायक अधिकारियों को निर्देश दिये कि धारा-9, पडताल और कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही को निर्धारित समय सीमा के भीतर तेज गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने ग्रामवार वादों के निस्तारण और धारा-52 के कार्य को भी हर हाल में समयबद्ध करने पर बल दिया।
डीएम ने ग्राम हटेटी पुरवा में वादों का शीघ्र निपटान, सिंहपुरमाफी में धारा-9 का प्रकाशन, ग्राम अलिहा में समझौता कार्य, नवादा बांगर में वादों की सुनवाई मई, 2026 तक और कुलसारी में अप्रैल में समझौता पूर्ण कराने के निर्देश दिये। रामपुर में घारा-9 का कार्य पूर्ण होने के बाद समझौता कार्य शीघ्र पूरा करने और अमलीकौर बांगर में 15 अप्रैल से चक सीमांकन शुरू करने की भी बात कही।
जिलाधिकारी ने चकबन्दी लेखपालों और कर्मचारियों से प्रतिदिन किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामों में भूमि विवाद, चकरोड और पैमाइश संबंधी विवादों को समाप्त कर चकबन्दी कार्य पूर्ण कराया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर, बन्दोबस्त अधिकारी, सीओ चकबन्दी विभाग और सहायक अधिकारियों की उपस्थिति रही।