news-details

डूबने से युवक की हुई मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू /बाँदा 
यमरेही नाथ के तालाब में नहाते समय एक युवक की डूब कर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन थाना क्षेत्र के यमरेही नाथ मंदिर के तालाब मे कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी उमा चरण पुत्र देवी चरण गुप्ता यह आज मंगलवार की सुबह पूजा अर्चना करने के लिए गया हुआ था, तभी यमरेही नाथ के मंदिर के बगल के तालाब की सीढ़ियों से नहाने के लिए तालाब में छलांग लगा दिया, तभी गहरे पानी पर चला गया, आसपास के श्रद्धालुओं ने देखा तो बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी मे जाने से डूबकर मृत्यु हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कमासिन थाना पुलिस के द्वारा युवक को तालाब से बाहर निकलवाया, और युवक की पहचान उमा चरण गुप्ता निवासी तिलौसा के नाम से की गई, वही तुरंत पीआरबी पुलिस के द्वारा युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।