news-details

छात्रवृत्ति योजना पर कार्यशाला आयोजित

You can share this post!



पारदर्शी विकाश न्यूज़ बांदाजिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आज आदर्श बजरंग इंटर कालेज , बांदा में  पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी बांदा द्वारा बांदा के शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यों/  नोडल अधिकारियों को छात्रों की स्कालरशिप के लिए संवेदीकरण करते हुए माह जून से ही तैयारी करने के निर्देश दिए। छात्रों को समय से स्कालरशिप आ सके इस लिए संस्थाओं को निर्देश दिए गए कि सभी छात्र को अपने बैंक खातों में दचबप मैपिंग अवश्य कर ले। साथ ही माता पिता की आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड का मोडिफिकेशन , प्राचार्यों के डीएससी इत्यादि कि तैयारी पूर्व में ही कर की जाए। पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक, समाज कल्याण द्वारा दी जाने वाली स्कालरशिप एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से समस्त हाईस्कूल, इंटर कालेज, डिग्री ( प्रोफेशनल कोर्सेज सहित) के लिए दी जाती है जो पूर्ण रूप से आनलाइन है। विभाग द्वारा इस योजना के लिए समय सारिणी चरण वार  जुलाई माह में निर्गत की जाती है। उक्त बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि एवं प्राचार्य आदर्श बजरंग इंटर कालेज मौजूद रहे।