news-details

CBSE वेबसाइट क्रैश, छात्र आंसर-शीट के लिए परेशान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS CBSE की आंसर-शीट स्कैन कॉपी के लिए शुरू की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तकनीकी खामियों के कारण विवादों में घिर गई है। 19 मई से शुरू हुई प्रक्रिया के दौरान वेबसाइट पिछले पांच दिनों से लगातार क्रैश हो रही है। आज आवेदन की अंतिम तिथि है, लेकिन छात्रों को वेबसाइट खुलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्रों ने शिकायत की है कि एक स्टेप आगे बढ़ाने के लिए पेज को बार-बार रिफ्रेश करना पड़ रहा है, जबकि कई मामलों में पेमेंट फेल हो रहा है या आवेदन सबमिट नहीं हो पा रहा। कुछ छात्रों के खाते से पैसे कटने के बाद रिफंड भी हो गया, जिससे आवेदन अधूरा रह गया। तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बोर्ड से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सोशल मीडिया पर री-इवैल्युएशन प्रक्रिया रद्द होने का एक फर्जी सर्कुलर भी वायरल हुआ, जिसे CBSE ने गलत बताया है। वहीं कुछ छात्रों की स्कैन कॉपी में पेज गायब या रिपीट मिलने की शिकायत भी सामने आई है। हेल्पलाइन नंबरों पर भी छात्रों को कोई मदद नहीं मिल पा रही है।