news-details

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/गौरीगंज।  पुलिस टीम के 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत गौरीगंज पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की गई एक HF डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जिसे उन्होंने जिला अस्पताल गौरीगंज से चोरी किया  था।शुक्रवार को गौरीगंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली HF डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका। जब उनसे वाहन के कागजात मांगे गए, तो वे कोई वैध प्रपत्र नहीं दिखा सके। पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सौरभ शुक्ला (23 वर्ष), पुत्र जगतपाल शुक्ला, निवासी पलटन का पुरवा, पहाड़गंज, और मुकेश शुक्ला (24 वर्ष), पुत्र राजेश शुक्ला, निवासी पहाड़गंज, शुक्लन पुरवा, के रूप में हुई है। दोनों गौरीगंज थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं।अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल तीन दिन पहले, 9 जून को जिला अस्पताल गौरीगंज से चोरी की थी। पकड़े जाने के डर से उन्होंने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट निकालकर रास्ते में फेंक दी थी। बरामद की गई मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है।