
पारदर्शी विकास न्यूज़ अतर्रा/बांदा। रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णाेद्धार व संचालन में शासन प्रशासन द्वारा उदासीन रवैया को लेकर कांग्रेस नेता ने सिर मुंडवा कर जनप्रतिनिधियों पर जनहित के मामले में उपेक्षा बरतें जाने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया आक्रोश। लगभग नब्बे के दशक में कस्बे के बदौसा रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण हुआ था लेकिन तभी से ही शासन प्रशासन द्वारा उदासीनता के चलते संचालन नहीं हो सका और आज वह कचरे में तब्दील हो रहा है जिसको लेकर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सूरज वाजपेई ने गांधीवादी तरीके से सिर मुंडवा कर शासन प्रशासन व जन प्रतिनिधियों द्वारा उदासीन रवैया बरतें जाने का विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस नेता श्री वाजपेई ने सीधा भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के जन प्रतिनिधि लगातार लोगों को विकास की झूठी तस्वीर दिखा कर बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं असल में जो जनता से जुड़ी समस्या है उससे उनका कोई लेना देना नहीं उन्होंने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड नगर की जाम की समस्या सहित यात्रियों को सुविधा दिए जाने के लिए आवश्यक है लेकिन शासन प्रशासन व जन प्रतिनिधि मौन है जिसको लेकर कांग्रेस के लोग अब हाथ में तिरंगा लेकर सड़क पर आंदोलन करेंगे।