news-details

बरसात से पहले ही पीला का पुल तोड़ने का आदेश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। यमुना नदी पर बने गलौली-बारा और मड़ौलीकलां-अढ़ावल पाण्टून पुलों को हटाने के लोक निर्माण विभाग के आदेश से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अलर्ट का हवाला देते हुए पीडब्ल्यूडी ने सुरक्षा कारणों से पुलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद और सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बरसात तक पुल चालू रखने की मांग की थी। उनका कहना था कि पुल हजारों ग्रामीणों के लिए आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों की जीवनरेखा हैं।पुल हटने के बाद नदी पार करने के लिए पावर बार्ज की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इससे उनकी परेशानियां बढ़ेंगी और कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलों को कुछ समय और चालू रखने की मांग की है। अब सभी की नजर प्रशासन के अगले निर्णय पर टिकी है।