news-details

भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ कूच करंेगी शालिनी सिंह पटेल

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदाजनता दल यूनाईटेड की कद्दावर महिला नेत्री शालिनी सिंह पटेल ने बताया कि जुलाई 2026 में मैं एक बार फिर बांदा से लखनऊ के लिए रवाना होऊंगी और विधानसभा के समक्ष जनहित से जुड़े मुद्दों, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अनियमितताओं, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा बुंदेलखंड की उपेक्षित समस्याओं को मजबूती से उठाऊंगी। इसलिए आज से ही बांदा विधायक, पुलिस अधीक्षक बांदा, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा, शहर कोतवाल बांदा तथा संबंधित अधिकारियों को सूचित कर रही हूं कि यदि मेरे द्वारा उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दों से किसी को परेशानी है और मेरे विरुद्ध कोई कार्रवाई की जानी है, कोई आरोप लगाया जाना है या मुझे रोकने के प्रयास किए जाने हैं, तो इस बार समय पर्याप्त है। पिछली बार जल्दबाजी में लोगों को ढूंढना पड़ा था, मुद्दे तलाशने पड़े थे और रातोंरात कहानियां गढ़नी पड़ी थीं, इसलिए इस बार एक महीने पहले ही सूचना दी जा रही है ताकि पूरी तैयारी, पूरी योजना और पूरा प्रबंध आराम से किया जा सके। मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि जनता के अधिकारों, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज और बुंदेलखंड के सम्मान की लड़ाई को किसी भी दबाव, भय या साजिश से रोका नहीं जा सकता। लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना अपराध नहीं है और यदि जनहित के मुद्दे उठाने की कीमत संघर्ष है तो वह संघर्ष भी स्वीकार है। मैं जनता के बीच थी, जनता के बीच हूं और जनता के बीच ही रहूंगी।