news-details

भाजपा का व्यावहारिक पक्ष बहुत ही शूद्रढ़ः अविनाश चौहान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बाँदा। भाजपा द्वारा पंव दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित वर्ग प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन वक्ताओं ने वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन, व्यावहारिक सत्र, सोशल मीडिया, सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं व क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के वर्ग प्रभारी अविनाश सिंह चौहान एम एल सी ने व्यावहारिक विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाजपा का व्यावहारिक पक्ष बहुत ही शूद्रण है समय की कीमत और व्यवहार ही जीवन में परिलक्षित होता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए व्यावहारिक पक्ष मजबूत होना चाहिए। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे व क्षेत्रीय सह अयोजक सोशल मीडिया हर्ष द्विवेदी ने कहा कि प्रशिक्षण में मीडिया व सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रशिक्षित कार्यकर्त्ता ही अनुशासित कार्यकर्त्ता बनते हैं स अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्त्ता चुनावी कार्यकर्त्ता होते हैं जबकि भाजपा के कार्यकर्त्ता पार्टी के संकल्पित कार्यकर्त्ता होते हैं स कार्यकर्त्ता के आचरण से ही पार्टी का निर्माण होता हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हैं जिसने अपने संकल्प को पूरा किया हैं।